सेंसेक्स 501 अंक टूटकर 58,909 पर हुआ बंद, 17,350 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 501.73 अंक टूटकर 58,909.35 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 129 अंक गिरकर 17,321.90 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि लगातार 8 कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद बुधवार को दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है।
read more at ABP न्यूज़


